फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sport

गाजियाबाद के बमबम पहलवान को पटखनी दी

Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
sport
बिरनो गांव स्थित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलाकर शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अभि - फोटो : GHAZIPUR
फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद के बमबम पहलवान को पटखनी दी
पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर दंगल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मरदह। बिरनो गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के 42वें जन्म दिवस पर प्रदेश स्तरीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई। जिसमें भड़सर के हरिहर पहलवान ने गाजियाबाद के बमबम पहलवान को पटखनी दी।
मुख्य अतिथि युवा सपा नेता अभिषेक यादव ने खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर एवं केक काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हंसराजपुर के अनिल यादव एवं डीएलडब्लू के रोशन तथा कछुअरा के अभिषेक एवं सरवां के विकास के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। बृजेश ने विजय को पटखनी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। रेफरी की भूमिका में हवलदार यादव एवं श्याम बिहारी जायसवाल उर्फ टुन्नू रहे। संचालन अमित कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र यादव उर्फ मटरू पहलवान ने आए हुए सभी पहलवान एवं अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश सिंह, आशा यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा, कमलेश यादव, पीयूष यादव, रामलाल प्रजापति, मनु पाल, अमित अग्रहरि, राजकुमार राजभर, मुलायम सिंह यादव, सूर्यदेव कुमार, सत्यनारायण पाल, चंद्रिका यादव, अजय यादव, पंकज कुशवाहा, संदीप यादव, सत्यम यादव, मनीष यादव, दीपक, सुधीर, सतीश पवार, अफजल अली, राकेश यादव, बलवंत यादव, राकेश यादव, विनोद खरवार, राजू यादव, सुजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed