फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SPI suspended three people including Gorabazar marketing in-charge

Ghazipur News: एसपी ने गोराबाजार चौकी प्रभारी सहित तीन को किया निलंबित

Sat, 21 Oct 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
SPI suspended three people including Gorabazar marketing in-charge
गाजीपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सचिन सिंह, आरक्षी मनोज कुमार और गहमर कोतवाली में तैनात रामतीर्थ सरोज को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज सहित तीन कर्मियों पर कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

गोराबाजार चौकी इंचार्ज सचिन सिंह पर पचास हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही सचिन सिंह को गोराबाजार चौकी इंचार्ज बनाया गया था। उनकी कार्यप्रणाली पर प्रभार लेने के बाद से ही सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव के रहने वाले राजू राम किसी काम से गाजीपुर शहर आ रहा था। इसी दौरान गोराबाजार चौकी इंचार्ज सचिन सिंह ने उसे पकड़ लिया और सदर कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया। राजू राम को छोड़ने के एवज में चौकी इंचार्ज ने 50 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि ब्राह्मणपुरा गांव के ही रहने वाले अनिल गुप्ता ने 50 हजार रुपये रिश्वत देकर राजू राम को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित राजू राम ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह के कार्यालय पहुंच कर की। मामला एमएलसी विशाल सिंह चंचल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तत्काल मामले में कार्रवाई करने को कहा। फिलहाल एसपी ने चौकी इंचार्ज को कार्य में लापरवाही और अनियमितता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। इस संबंध में एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा है की वर्तमान सरकार की मंशा के विपरीत जो कार्य करेगा उसकी खैर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed