फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   speeding truck crushed the cyclist

Ghazipur News: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा

Sat, 06 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
speeding truck crushed the cyclist
बरेसर थाना क्षेत्र के सवना गांव के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर सवना गांव निवासी दशरथ कुमार कुशवाहा (67) शुक्रवार की देर शाम साइकिल से ढोटारी बाजार करने जा रहे थे। बरेसर मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़े और मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक कुछ दूर पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया गया है कि गांव के पास एक बिल्डिंग मटीरियल की दुकान पर बालू उतारकर ट्रक चालक बरेसर जा रहा था। दशरथ घर पर रहकर खेतीबारी करते थे। उनके तीन पुत्र हैं। घटना से परिजन बिलखते रहे। बरेसर के थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed