फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special KCC and crop insurance campaign will run till 23rd

Ghazipur News: 23 तक चलेगा विशेष केसीसी और फसल बीमा अभियान

Sat, 04 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Special KCC and crop insurance campaign will run till 23rd
गाजीपुर। बारिश में देरी और सूखे की संभावना को देखते हुए डीएम अनुपम शुक्ला की ओर से तीन से 23 जुलाई तक विशेष केसीसी व फसल बीमा अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जनपद में यह विशेष अभियान कृषि, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य ,बीमा कंपनी, सभी व्यवसायिक एवं सहकारी बैंकों, जन सुविधा केंद्र संचालकों, ग्राम विकास पंचायती राज एवं राजस्व विभाग द्वारा समेकित रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से बाढ़ से प्रभावित 166 ग्राम पंचायतों में विशेष रूप से मुनादी और ग्राम चौपाल आयोजित इन गांवों के शत प्रतिशत किसानों के केसीसी कार्ड बनवाने एवं उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव अथवा पंचायत सहायक, विकासखंड स्तर पर विकास खंड अधिकारी तथा जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैंकों के साथ समन्वय का दायित्व अग्रणी बैंक प्रबंधक का होगा। जनपद में पांच लाख से अधिक किसानों द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा चुकी है। लेकिन, किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित कृषकों की संख्या मात्र 174000 ही है। इनमें से भी विगत वर्ष खरीफ में 47000 और रबी मौसम में 42000 किसान क्रेडिट कार्ड धारकों का ही बीमा संभव हो पाया था। इसके पूर्व के वर्षों में मात्र पांच से छह हजार केसीसी कार्ड धारक किसानों का ही फसल बीमा हो पाता था। बीते वर्ष जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान का सकारात्मक परिणाम निकला और बड़ी संख्या में किसान फसल बीमा योजना के साथ जुड़े, जिसके कारण चार करोड़ 15 लाख से अधिक की क्षतिपूर्ति फसल बीमा के माध्यम से 6102 किसानों को प्राप्त हो सकी।
विज्ञापन

किसान केवल चार प्रतिशत ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बैंकों, बीमा कंपनी और संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत प्रतिशत और संपूर्ण जनपद में सभी इच्छुक एवं पात्र किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाते हुए उनकी फसल बीमा में भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। किसान केवल चार प्रतिशत ब्याज पर आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। 160000 रुपए तक के केसीसी कार्ड पर किसी भी प्रकार का कोई बंधक रखने की आवश्यकता नहीं होती है। केसीसी कार्ड बनवाने से किसान स्वतः ही फसल बीमा योजना से जुड़ जाते हैं और नाम मात्र के प्रीमियम पर उनको प्रतिकूल मौसम के प्रति एक वित्तीय सुरक्षा कवच प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed