फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special communicable disease control campaign will run till 30

Ghazipur News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा 30 तक

Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Special communicable disease control campaign will run till 30
गाजीपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जनपदीय टास्क फोर्स, अंतर विभागीय समन्वय की बैठक सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देशदीपक पाल के सभागार कक्ष में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में एक अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मुख्य रूप से सार्वजनिक भवनों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों, सीएचसी, पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय आदि के आसपास नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग आदि से संबंधित क्रियाकलापों पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि गांव में एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी अवश्य तय की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed