फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP workers protested by taking out cycle yatra

साइकिल यात्रा निकाल सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Thu, 05 Aug 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP workers protested by taking out cycle yatra
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने तहसीलवार समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान लगातार बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि सवाल को लेकर अपना विरोध जताया गया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समता भवन से साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व एमएलसी लल्लन यादव एवं जिलाध्यक्ष रामधारी यादव हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। वहीं सपा नेता संतोष यादव के समर्थक साइकिल पर पोस्टर लगाकर केंद्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा। कार्यकर्ता पोस्टर पर कई नारे लिखे थे। जिसमें भाजपा की सरकार पर हमला था।
विज्ञापन

यात्रा समता भवन से आरंभ होकर पीजी कॉलेज गोराबाजार, मिरनापुर, हेतिमपुर, महाराजगंज होते हुए रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। सादात संवाददाता के अनुसार जखनिया विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ दुल्लहपुर से सादात तक करीब 30 किमी की साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा जखनिया, शादियाबाद और सादात नगर का चक्रमण करते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर के पीछे मैदान में पहुची और सभा मे परिवर्तित हो गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू यादव, पूर्व विधायक विजय कुमार, डा. विजय बहादुर यादव ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण किया। जखनिया संवाददाता के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष भानू यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय से जुलूस निकालकर क्षेत्र की विभिन्न गांव में भ्रमण करते हुए पार्टी की नीतियों को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डाकबंगला के पास स्थित पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाल कर वकील बाड़ी, तहसील,शाहनिंदा, नवापुरामोड़,युसुफपुर बाजार होते हुए तहसील कार्यालय तक आए। साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार एवं महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्न देवी, गुड्डू कनौजिया, पारस यादव आदि मौजूद रहे। मौधा संवाददाता के अनुसार सपा के युवा नेता राहुल यादव ने साईकिल यात्रा निकाली। साईकिल यात्रा में सपाइयों ने जोशीले नारे भी लगाए। यात्रा में उनके साथ भोनूराम सोनकर, रामविजय चौहान, बाबूराम यादव आदि शामिल थे।

जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय साइकिल रैली निकालकर जीवपुर गांव पहुंची। पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने स्व. नेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, संतोष कुशवाहा प्रमुख, उर्मिलेश पांडेय, रणजीत यादव, मेराज खान, अबूबकर खान, एहसान प्रधान, श्याम नारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed