फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP workers met DM and SP

सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसपी से की मुलाकात

Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
SP workers met DM and SP
सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित शैश्वेंद्र यादव के साथ हुई मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोकतंत्र खतरे में है। सरेआम जिले में मतदाताओं के साथ गुंडई की जा रही है। सपा मतदाताओं के साथ हो रहा यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विधान परिषद का चुनाव भय और आतंक के माहौल में कराना चाहती है। भाजपा पराजय देख मतदाताओं के बीच आतंक और भय पैदा कर उनका मत हासिल करना चाहती है। भाजपा का लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं रह गया है। अगर इन सब कृत्यों पर अंकुश नहीं लगा तो पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, समाजवादी अधिवक्ता सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed