{"_id":"64d7d621ddfa2c7a4a060ab4","slug":"sp-will-not-open-any-seat-in-purvanchal-omprakash-rajbhar-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-1971-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूर्वांचल के किसी भी सीट पर सपा का नहीं खुलेगा खाताः ओमप्रकाश राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूर्वांचल के किसी भी सीट पर सपा का नहीं खुलेगा खाताः ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन
-बोलेः अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में अखिलेश यादव कभी नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री
-रामलीला मैदान में आयोजित हुई गोंड अनुसूचित जनजाति आदिवासी संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा और सुभासपा का गठबंधन पूर्वांचल में आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ कर देगा। पूर्वांचल में किसी भी सीट पर सपा का खाता नहीं खुलेगा। वह शनिवार को स्थानीय रामलीला मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित गोंड अनुसूचित जनजाति आदिवासी संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछले गठबंधन में समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में भारी सफलता मिली थी। इसके पीछे हमारा गठबंधन रहा। हमने उनको मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, लेकिन नहीं बन पाए। इसके लिए अखिलेश यादव खुद जिम्मेदार हैं। आने वाले समय में उनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। अ
गर यही स्थिति रही तो भविष्य में अखिलेश यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब से हमारा गठबंधन भाजपा से हुआ है उत्तर प्रदेश की राजनीति में साफ परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद जिसे मिलेगा वही बलिया और गाजीपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
पूर्वांचल के कई जिलों का नाम लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चारों तरफ हमारे गठबंधन की जीत होगी। कार्यक्रम में राकेश कुमार गोंड, अर्जुन गोंड, नंदलाल, शिवशंकर, श्रीराम, गिरधर, रमेश, आशीष, सरोज, अनिल, लल्लन राजभर, सिंहासन राम, शिवकुमार यादव आदि मौजूद थे। संचालन अर्जुन गोंड ने किया।
-- -- --
गाजीपुर में अधिकारी हो गए हैं बेलगामः ओमप्रकाश
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति आदिवासी का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गाजीपुर जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि यहां पर अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने गोंड जाति के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल लेकर लखनऊ चलिए। सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर आप लोगों की समस्या का निदान करता हूं।