फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP will hold elections on the issue of inflation, unemployment

महंगाई, बेजरोजगारी के मुद्दे पर सपा लगेगी चुनाव

Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP will hold elections on the issue of inflation, unemployment
गाजीपुर। सपा मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नोटबंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। ये बातें समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित सपा के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुद्दों पर चुनाव लड़ें। महिलाओं से अपराध, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे हैं। हम ऐसी सरकार को हटाना चाह रहे हैं। जो जनता से झूठे वादे करती है। कहा कि नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। वर्तमान सरकार के वायदे झूठे होते गए। भाजपा सरकार ने हर साल 70 लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन चार लाख रोजगार ही दे पाई। साथ ही समाजवादी पेंशन को भी बंद कर दिया गया। कहा कि प्रदेश सरकार ने गाजीपुर में ऐसा क्या किया। कोई इंडस्ट्री भी नहीं लगवाई। यह सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने जा रही है जो सपा सरकार की देन है। ये सरकार प्रचारकों की है। सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है। यहां महंगाई बढ़ रही है और निरंतर बढ़ाव पर है। लोग इससे त्रस्त है। कहा कि लोगों को जिस उज्ज्वला योजना का लाभ दिलाने की बात कही जा रही है। यह एक घोटाला है। आज लोग सिलिंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। ये सरकार अपने लिए काम करती है। वोट लेकर कहती है कि आत्मनिर्भर हो जाओ। इस मौके पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed