फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP took out a procession, burnt the effigy of the Home Minister

Ghazipur News: सपाइयों ने निकाला जुलूस, गृहमंत्री का फूंका पुतला

Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
SP took out a procession, burnt the effigy of the Home Minister
गाजीपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के सामने दोपहर 12.10 बजे से 12.50 बजे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि बाबा साहेब का अपमान पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। हम उनके सम्मान के लिए कोई भी कीमत अदा करने को तैयार हैं। अगर तत्काल अमित शाह देश से माफी नहीं मांगते हैं तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

इस अभद्र टिप्पणी से भाजपा की देश के पिछड़ों, दलितों और संविधान विरोधी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहेब का संविधान बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वह अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गई है। देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है।
विधायक जैकिशन साहू ने अमित शाह की टिप्पणी को बाबा साहेब का ही अपमान नहीं बल्कि देश के संविधान का भी अपमान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है।

विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, रमाशंकर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, सुधीर यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed