फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP's house about four lakh theft

एसपी के घर के करीब चार लाख की चोरी

Wed, 09 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP's house about four lakh theft
जिले में रोजाना चोरियां हो रही हैं और पुलिस किसी का पर्दाफाश नहीं कर पा रही है। ऐसे में दुस्साहसी चोरों ने पुलिस अधीक्षक के आवास से महज 50 मीटर दूर एक घर में चोर खिड़की उखाड़ कर घुसे और चार लाख से अधिक
विज्ञापन


के गहने-कपड़े समेट कर चंपत हो गए।  गोराबाजार इलाके की रवींद्रपुरी कालोनी के जिस घर में चोरी हुई वह भीम सिंह की है, जो मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


रवींद्रपुरी कालोनी में भीम सिंह और उनके भाई महेंद्र सिंह के परिवार के सदस्य सोमवार की रात को खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पिछले हिस्से के कमरे की खिड़की उखाड़कर घर में दाखिल हुए। आलमारी का
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहनों से भरा बाक्स उठा लिया। इसके अलावा कुछ कीमती कपड़े भी चोर समेट कर ले गए। चोरों ने घर से कुछ दूरी पर गहने निकाल लिए और बाक्स फेंक दिया। सुबह परिवार के लोग सारा सामान

बिखरा देख कर छानबीन करने लगे तो पता चला कि गहनों से भरा बक्सा गायब है और खिड़की टूटी हुई है। घर वालों का कहना है कि चोर करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवरात के साथ कीमती कपड़ों से भरा बाक्स ले गए थे।

घटना के जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के साथ मामले की छानबीन की। पीड़ित ने चोरी


की तहरीर थाना में दी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चोरों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है तभी तो पुलिस अधीक्षक के आवास से 50 मीटर दूरी भी चोरी करने में उन्हें संकोच नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed