फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP MP Rajiv Rai attacked the government, saying the family had been requesting security since 2023

Ghazipur News: सपा सांसद राजीव राय ने सरकार को घेरा, कहा- परिवार 2023 से सुरक्षा की गुहार लगा रहा था

Wed, 03 Jun 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP MP Rajiv Rai attacked the government, saying the family had been requesting security since 2023
शहर के अष्टभुजी कॉलोनी स्थित आवास पर मासूम को गोद में लेकर दुलारते घोसी सांसद राजीव कुमार राय।
गाजीपुर। होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में मंगलवार को घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सांसद ने प्रदेश सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार 2023 से सुरक्षा की गुहार लगा रहा था लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भेजी गईं, यदि शिकायतों पर कार्रवाई होती तो घटना टाली जा सकती थी। सांसद ने परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना केवल एक आपराधिक वारदात नहीं है बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, मुख्य सचिव समेत कई अधिकारियों को शिकायतें भेजी थीं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सांसद ने मौके से ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा से फोन पर बात कर मामले की प्रगति की जानकारी भी ली। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रेया सिंह और सपा नेता विभा पाल ने भी परिवार की महिलाओं से मुलाकात कर सांत्वना दी।
विज्ञापन

सत्ता संरक्षण का लगाया आरोप, बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि पूर्व में पीड़ित पक्ष ने कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन कथित रूप से प्रभावशाली राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद सभी को छोड़ दिया गया। उन्होंने इस मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कराने की मांग की। राजीव राय ने कहा कि सरकार अपराध के खिलाफ सख्ती का दावा करती है, लेकिन नामजद और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि गंभीर आरोपों वाले अपराधियों पर बुलडोजर या जिला बदर जैसी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

सांसद ने कहा कि बेरोजगारी और चुनिंदा लोगों को संरक्षण मिलने से संगठित अपराध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सरकार से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कानून व्यवस्था को निष्पक्ष बनाने पर ध्यान देने की मांग की। सपा सांसद ने मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि केवल विभागीय जांच पर्याप्त नहीं होगी। उन्होंने हाईकोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की ताकि पीड़ित परिवार को निष्पक्ष न्याय मिल सके क्योंकि अब तो सीबीआई जांच पर भरोसा नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed