फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP leaders lashed out at the state and central government

प्रदेश और केंद्र की सरकार पर बरसे सपा नेता

Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP leaders lashed out at the state and central government
दुल्लहपुर। समाजवादी पार्टी जन जागरूकता जागरण पदयात्रा सोमवार को सैदपुर से जखनिया पहुंची। शिव मंदिर पर आयोजित चौपाल में पार्टी के नेता प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को सीएम बनाने की अपील की। पूर्व विधायक विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा कत सरकार में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। सरकार द्वारा अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इस सरकार में धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है जो कुछ है सपा सरकार में बड़े पैमाने पर कराए गए कार्य ही हैं। भाजपा सरकार उन कार्यों का उद्घाटन करके अपना श्रेय लेना चाहती है। इसको आम जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जखनिया विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल रोजमर्रा के सामान इतना महंगे हो चुके हैं कि लोगों को खरीदारी करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर राजू यादव, मनीष साहू, रमेश यादव, रामदुलारे राम, अजय सेन, गरीब राम, राजेश गोड़, कमलेश राम, शुभम यादव, शमीम अंसारी, पंकज राजभर आदि मौजूद थे। संचालन रामदुलार राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed