फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP is devoid of ideas and engaged in the politics of appeasement : Former Minister

सपा विचारशून्य और तुष्टिकरण की राजनीति में लगी : पूर्व मंत्री

Sun, 17 May 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP is devoid of ideas and engaged in the politics of appeasement : Former Minister
गाजीपुर। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के बाद सपा विचारशून्य और विवेकहीन हो गई है। पार्टी के नेता केवल तुष्टिकरण की राजनीति और वोट बैंक को खुश करने के लिए भगवान, सनातन और हिंदू समाज के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन के बावजूद उन्होंने जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई बड़ा कार्य नहीं कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed