फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP inspects Jangipur, Mahila Thana and Kotwali

एसपी ने जंगीपुर, महिला थान व कोतवाली का किया निरीक्षण

Fri, 25 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
SP inspects Jangipur, Mahila Thana and Kotwali
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने शुक्रवार को नगर कोतवाली, महिला एवं जंगीपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस बीच स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, कार्यालय, मेस व बैरकों को देखा। साथ ही रजिस्टरों के रख-रखाव का भी निरीक्षण किया। जंगीपुर थाने में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इधर, पुलिस कर्मियों मेें हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक का काफिला कोतवाली पहुंचा। वहां साफ-सफाई के साथ अपराधियों की धर-पकड़ की जानकारी ली। साथ ही स्थापित महिला डेस्क पर आए मामलों के निस्तारण के बारे में भी पूछा। वहीं कोतवाल को निर्देशित किया कि परिसर में साफ-सफाई में लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से मामले के हुए निस्तारण के बारे में जाना। इसके बाद जंगीपुर स्थित थाने के निरीक्षण के दौरान कार्यालय, मेस, बैरक एवं रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही परिसर के पास भवन निर्माण के चल रहे कार्यों को देखने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed