फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP demands arrest of accused of shooting

सपा ने की गोलीकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की मांग

Thu, 22 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
SP demands arrest of accused of shooting
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान सुहवल थानांतर्गत ताड़ीघाट गांव में वीरू यादव के ऊपर हुए कातिलाना हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आरोपी कई मामलों में वांछित है। पूरे इलाके में उसकी दहशत है। इस घटना से पूरे क्षेत्रवासी खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है अगर अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो किसी भी समय गांव में पुन: कोई अप्रिय घटना घट सकती है। प्रतिनिधिमंडल में अरुण कुमार श्रीवास्तव, बजरंगी यादव, सत्या यादव, जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव, मटरू पहलवान, रणजीत यादव, राजेश यादव, सूर्यभान यादव, पिंटू यादव, नवीन यादव, संपूर्णा यादव, पुष्पेंद्र यादव, कृष्णानंद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed