फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP, CPI Male, Farmers Organization Performance, Highway Jam in Support of Farmers

किसानों के समर्थन में सपा, भाकपा माले, किसान संगठन का प्रदर्शन, हाईवे जाम

Mon, 14 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
SP, CPI Male, Farmers Organization Performance, Highway Jam in Support of Farmers
सिन आंदोलन को लेकर नगर के मुख्य मार्ग लंका पर धरना-प्रर्दशन पर बैठे समाजवादी कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में सोमवार को किसान संगठनों समेत सपा, भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जगह-जगह धरना दिया। कई स्थानों पर किसान यात्रा भी निकाली गई। शहर के लंका मैदान पर धरना प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर सुबह दस बजे से जाम लगा रहा। इसके चलते शहर में भी जाम जैसी स्थिति रही और वाहन रेंगते नजर आए। अन्य स्थानों पर जुलूस निकलने के कारण कई चरणों में दो बजे तक हाईवे पर जाम लगता रहा। इस दौरान आवागमन प्रभावित होता रहा। सरजू पांडे पार्क में सपा कार्यकर्ताओं ने ने धरना-प्रदर्शन किया और रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे विभिन्न दलों के कुल 338 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। इनमें 102 समन्वय समिति के कार्यकर्ता शामिल हैं। जबकि चार नेता नजरबंद किए गए। पूरे नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह और जंगीपुर के सपा विधायक विरेंद्र यादव के नेतृत्व में बड़ी तादात में कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। सभी लंका मैदान पहुंचते इससे पहले ही पुलिस बल ने इन्हें घेर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद सपाजनों ने लंका बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर दिया। यहां सीओ नगर ओजस्वी चावला के नेतृत्व में पुलिस ने नेता और कार्यकर्ताओं को समझा-बुुुझाकर बसों से पुलिस लाइन भेजा। इसी क्रम पूर्व सांसद पूर्व सांसद राधामोहन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व मंत्री जैकिशन साहू, डॉ.नन्हकू यादव, गोपाल यादव, तहसीन अहमद, सच्चेलाल यादव, आलोक कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वंशीबाजार के लोहिया भवन से जुलूस निकालकर सरयू पांडेय पार्क जा रहे थे। इसी बीच आरकेबीके पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने इन्हें रोक किया। इसके बाद नेता व कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करते रहे। डेढ़ घंटे बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं की कचहरी मोड़ पर गिरफ्तार किया गया। उधर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन में आयोजित सभा में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से आज देश का किसान परेशान है। सड़कों पर ठंड से ठिठुरते किसान पर सरकार को तनिक भी दया नहीं आ रही है। किसानों की जायज मांगों को मानने के लिए भाजपा सरकार तैयार नहीं है। अन्य नेताओं ने कहा कि गन्ना किसानों का हजारों करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था है। किसानों की फसलों को आवारा पशु चर रहे हैं। नहरों एवं रजवाहों में पानी न आने से फसलें सूख रही हैं और बुआई भी प्रभावित है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री समेत ये लोग हुए गिरफ्तार
किसानों के समर्थन में आंदोलन में शामिल नेताओं में सपा जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार होने अन्य लोगों में जयकिशुन साहू, जंगीपुर विधायक विरेंद्र यादव, सत्या यादव, मटरू पहलवान, अमरीश यादव, विवेक सिंह शम्मी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामलाल प्रजापति, ओमप्रकाश राम, खेदन यादव, विजय सिंह, कल्लू सिंह, तकदीर, आकाश, पुष्कर, अशोक बिंद, राजेंद्र यादव, भानु यादव, विभा पाल, अमित ठाकुर ,अमित सिंह लालू , गरीब राम, देवेंद्र यादव, सुखपाल यादव, अरविंद यादव, आदित्य यादव, रविंदर यादव, आरिफ खान, जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, गुड्डू यादव ,ओमकार यादव, ओम प्रकाश यादव, संजय कनौजिया, अक्षय यादव, प्रभुनाथ राम, प्रमोद कुमार यादव, नितील यादव, राकेश यादव, दारा यादव, अशोक सिंह, उर्मिलेश पांडे, मन्नू सिंह, संग्राम यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रामाशीष यादव, मनोज यादव, विन्ध्याचल यादव, अश्विनी यादव, विजय शंकर पाल, दुर्गा चौरसिया, कमलेश बिंद, रिषू यादव, रामयश यादव , रमेश यादव, आत्मा यादव, हुकुम यादव, जितेन्द्र कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed