फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Source text

जेल में निरूद्ध चार शातिर अपराधियों पर एनएसए की कार्रवाई

Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Source text
औड़िहार। देवचंदपुर स्थित पेट्रोल पंप पर नौ माह पूर्व हत्या और डकैती के मामले में जेल में निरुद्ध चार शातिर अपराधियों के खिलाफ डीएम की संस्तुति पर बुधवार को पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई की। वाराणसी और गाजीपुर जेल में बंद चारों आरोपियों को पुलिस ने नोटिस तामिल करा दिया है।
विज्ञापन

देवचंदपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के संचालक अजय पांडेय के मित्र त्रिभवुन नारायण सिंह बीते 14 अक्टूबर 2020 की रात में पेट्रोल पंप गए थे। रात में हिस्ट्रीशीटर कर्मवीर उर्फ शनि सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाया। उसी समय त्रिभुवन अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर आए तो शनि ने अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से त्रिभुवन नारायण सिंह की मौत हो गई थी। बदमाश तीन लाइसेंसी असलहा भी लूट लिए थे। इस मामले में शनि समेत कई लोगों के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में मुकदमा कायम किया गया था। पुलिस ने घटना में शामिल लगभग सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। आरोपियों के वाहन के कुर्क करने की कार्रवाई पुलिस ने कुछ माह पहले की थी। घटना में शामिल हिस्ट्रीशीटर देवचंदपुर गांव निवासी कर्मवीर उर्फ शनि सिंह, आनंद उर्फ ढोलक सिंह, सदर कोतवाली के जमालपुर गांव निवासी उदल उर्फ रुदल बिद उर्फ विकास बिंद जिला कारागार में बंद हैं, जबकि करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदपुर गांव निवासी सुंदरम सिंह उर्फ धनजी सिंह वाराणसी जेल में बंद है। कोतवाल राजीव सिंह ने चारों शातिर अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री तैयार किया। कोतवाल, सीओ बीएस वीर कुमार और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी द्वारा भेजी गई संयुक्त आख्या के आधार पर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने संस्तुति प्रदान की। इसके बाद डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने अवलोकन करने के बाद एनएसए के कार्रवाई की संस्तुति प्रदान की। एसपी सिटी ने बताया कि चारों शातिर अपराधी हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। शनि के खिलाफ पूर्व विधायक बीजू पटनायक की हत्या समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। धनजी सिंह के खिलाफ 11, रुदल बिंद के खिलाफ छह व ढोलक सिंह के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। एनएसए की कार्रवाई करते हुए सभी को नोटिस तामिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed