फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soon change the face of NH 24

जल्द बदलेगी एनएच 24 की सूरत

Thu, 17 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Soon change the face of NH 24
क्षेत्र को चंदौली जनपद के सैयदराजा से जोड़ने वाला मार्ग एनएच 24 अब जल्द ही  दुरुस्त होगा। एनएचएनआई के अधिकारियों ने हाईवे मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एनएच 24 की मरम्मत का कार्य 22 करोड़ की लागत से दिसंबर 2012  से  लगा है। जिसकी मियाद 13 जून 2014 को खत्म हो  गई थी और कार्य  पूर्ण नहीं हो सका था। इस उदासीनता पर ठेकेदार की पांच फीसदी धनराशि की  कटौती कर कार्य पूर्ण कराने की मियाद बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन


ठेकेदार के बार-बार की उदासीनता के चलते बार बार मरम्मत कार्य पूरा करने का समय बढ़ता गया लेकिन मात्र 45 प्रतिशत ही कार्य अब तक पूर्ण हो पाया है। कंजहरा से लेकर तलासपुर मोड़ तक 2012 से अब तक मात्र मिट्टी का कार्य करा कर छोड़ दिया गया है और तलासपुर मोड से बरूईन मोड़ तक कोई कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय दबाव के कारण एक बार फिर एनएचएआई के  अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए उसके 5 प्रतिशत धनराशि की कटौती की है। साथ ही 15 जनवरी 2016 तक एनएच पर बरूईन मोड़ से तलाशपुर मोड़ तक की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। एनएच 24 पर गिट्टी गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।


एई सत्येंद्र  कुमार  ने  बताया कि ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई है और 15 जनवरी तक बरूईन से  तलाशपुर मोड़ तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed