फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sonbhadra MLA launched connectivity campaign in dozens of villages

सोनभद्र के विधायक ने दर्जनों गांवों में चलाया संपर्क अभियान

Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra MLA launched connectivity campaign in dozens of villages
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा जखनिया में सामाजिक संपर्क अभियान के तहत सोनभद्र के विधायक डा. अनिल मौर्य ने विधानसभा संपर्क प्रमुख अनिल कुमार पांडेय के साथ दर्जनों गांव में शनिवार को संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान चुरामनपुर गांव के निजामुद्दीनपुर चौरा, मुस्तफाबाद बड़ागांव, रामपुर पतारी चबरी, मीरारेहटी, कादिरशाहपुर, नसीरपुर सहित आधा दर्जन गांवों का संपर्क कर कुशवाहा समाज के लोगों का हालचाल जाना एवं सरकार की संदेश को पहुंचाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो उत्तर प्रदेश में 16 कुशवाहा समाज के विधायकों को नेतृत्व का मौका दी। कैबिनेट में तीन मंत्री और 16 विभाग विधायक समाज के हैं। विधायक ने समाज के लोगों से विधानसभा के चुनाव में जखनिया में कमल खिलाने की जोरदार अपील की। कमला पांडेय महिला महाविद्यालय पर विधायक अनिल मौर्य का जोरदार स्वागत किया। प्रबंधक अनिल कुमार पांडेय ने विधायक को सरदार वल्लभ भाई पटेल का चित्र भेंट किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, मनोज मौर्य, गोलू मौर्या, राजकुमार मौर्य, सती राम मौर्य, शिवाजी, राजनाथ मौर्य, पवन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed