फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sonalika Prajapati's group wins

सोनालिका प्रजापति के समूह ने मारी बाजी

Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sonalika Prajapati's group wins
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में आयोजित ट्री पेंटिंग प्रतियोगिता में वृक्ष पर उकेरी गई आकृति को देखत? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चित्रकला परिषद की ओर से बुधवार को ट्री पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता में सोनालिका प्रजापति के समूह ने पहला, ज्योति के समूह ने दूसरा एवं प्रिया बलवंत के समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने छात्राओं की लगन, उल्लास एवं सुरुचिपूर्ण कला और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं की संवेदनशीलता उनके व्यक्तित्व का परिचायक है। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण, जैव विविधता, ओजोन क्षरण, जीवों के प्रति दया, नारी अस्मिता, सोशल मीडिया, स्त्री सशक्तिकरण, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का महत्व, भारत के दार्शनिक चिंतक, भारत के पौराणिक चरित्रों का निरूपण, कृष्ण की बाल लीलाओं आदि विषयों पर सुंदर रंग-बिरंगे चित्रों द्वारा मनमोहक आकृतियां वृक्ष के तनाव पर उकेरी। प्रतियोगिता में साठ से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें सरिता, सनद बानो, हेना, खुशबू, बबली, रोशनी, अनीता, जागृति, सीमा, जूही, जैनब, शिवानी, नीमा, साक्षी, अर्चना, सुप्रिया, वंदना, शबाना, अनुष्का, इरम बुशरा विशाखा आदि शामिल रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. अनिता कुमारी, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. शशिकला जायसवाल शामिल रहीं। इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ. संगीता मौर्य, डॉ. अमित यादव आदि प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता सुश्री आरुषि मौर्य एवं सुश्री शीतल खरवार के निर्देशन में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता का आयोजन एवं समन्वय डॉ. संतन कुमार राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed