{"_id":"60bdc88b8ebc3e8de01ba5d9","slug":"son-commits-suicide-by-hanging-himself-after-his-father-angry-when-he-returned-after-party-with-friends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: दोस्तों के साथ पार्टी मना कर लौटा तो पिता ने डांटा, नाराज बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: दोस्तों के साथ पार्टी मना कर लौटा तो पिता ने डांटा, नाराज बेटे ने उठा लिया खौफनाक कदम
Mon, 07 Jun 2021 12:49 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में पिता की डांट से नाराज बेटे ने आत्महत्या कर ली। रविवार की देर शाम दोस्तों के साथ पार्टी कर लौटने पर पिता ने डांटा था। सोमवार सुबह बेटे का शव पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन
पेंटर का काम करने वाले सूरज राजभर (20)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोस्तों के साथ पार्टी मना कर लौटे बेटे को पिता ने डांटा। वह नाराज हो कर अपने कमरे में सोने चला गया। लेकिन सुबह होने पर वो अपने कमरे में नहीं मिला। उसका शव गांव के बाहर आम की पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता मिला। इस सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की है।
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के गोरखा गांव के बाहर पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता मिला शव पेशे से पेंटर सूरज राजभर (20) का था। सोमवार की सुबह शव देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया है।
विज्ञापन
गांव निवासी सूरज राजभर (20) पेंटर का काम करता था। रविवार की देर शाम वह अपने साथियों के साथ पार्टी मनाकर घर लौटा तो किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया। वह नाराज होकर अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव बगीचे में आम की पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रहा है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।