फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Somewhere there is no tank and somewhere there is no cylinder, how will the fire be extinguished

Ghazipur News: कहीं टैंक तो कहीं सिलिंडर तक नहीं, कैसे बुझेगी आग

Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Somewhere there is no tank and somewhere there is no cylinder, how will the fire be extinguished
गाजीपुर। ईश्वर न करें लेकिन लखनऊ जैसी आग की घटनाएं यहां सरकारी अस्पतालों में हुईं तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कहीं टैंक और पाइप लाइन तो कहीं सिलिंडर तक नहीं हैं। चार वर्ष बाद भी 200 बेड के पुरुष अस्पताल को आज तक फायर ब्रिगेड की एनओसी नहीं मिल सकी है। जबकि नवनिर्मित 300 बेड और 100 बेड के महिला अस्पताल में आग से बचाव के प्रबंध का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के गोराबाजार स्थित 200 बेड का पुरुष अस्पताल चार वर्ष पूर्व महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो गया था। यहां आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी और हाइड्रेंट लगाए गए थे लेकिन पानी का टैंक नहीं बन सका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने एनओसी देने से मना कर दिया। प्रत्येक वार्ड और कक्ष में सिलिंडर रखा गया था।
विज्ञापन

ऐसे में अब कॉलेज प्रशासन का दावा है कि टैंक छत पर बनाकर पाइप लाइन से जोड़ दिया गया है। अभी एक-दो कमियां हैं, जिन्हें दूर करने के बाद एनओसी मिलेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात की जाए तो जमानिया तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बरुईन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्निशमन व्यवस्था का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों केंद्रों पर न तो अग्निशमन यंत्र ठीक से लगाए गए हैं, ना ही आपातकालीन स्थिति में बचाव की समुचित व्यवस्था है। बरुईन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तो फायर एक्स्टींग्यूशर है ही नहीं। जबकि नगर स्थित पीएचसी पर अग्निशमन यंत्र होने के बावजूद उसे दीवार पर नहीं लगाया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर अग्निशमन यंत्र मौजूद है लेकिन उसे अब तक दीवार पर टांगा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed