फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Somewhere bad or nowhere is the x-ray machine installed

कहीं खराब तो कहीं स्थापित ही नहीं है एक्सरे मशीन

Sun, 20 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Somewhere bad or nowhere is the x-ray machine installed
गाजीपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों की हालत काफी खराब है। स्थिति यह है कि कहीं लंबे समय से खराब तो कहीं आज तक जांच की मशीन स्थापित ही नहीं हो सकी है। मुहम्मदाबाद एवं बरूईन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई है। वहीं जिला महिला अस्पताल, कासिमाबाद और भदौरा में आज तक एक्स-रे के साथ अन्य जांच की मशीन नहीं लग सकी। ऐसे में उन क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं आर्थिक दंश भी झेलना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मशीन स्थापित कराने और खराब पड़े मशीनों बदलने के नाम पर शासन को पत्र लिखने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोजना करीब 100 महिला मरीज उपचार कराने लिए प्रतिदिन पहुंचती है। ऐसे में उन्हें अल्ट्रासाउंड संबंधित जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। यहीं नहीं एक्स-रे मशीन भी लंबे समय से यहां मौजूद नहीं है, जिससे दिक्कत का जहां उन्हें सामना करना पड़ रहा है। वहीं महंगे दामों पर निजी केंद्रों पर जांच की सुविधा लेनी पड़ती है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को देखा जाए तो बरूईन सीएचसी पर स्थापित करीब पांच वर्ष से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी हुई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। जबकि मुहम्मदाबाद सीएचसी पर एक वर्ष से एक्स-रे मशीन खराब है। इसके अलावा कासिमाबाद और भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज तक जांच की मशीन लगाई ही नहीं गई। सबसे मजे की बात तो यह है कि कासिमाबाद सीएचसी पर टेक्निनियन तैनात हैं। कमोवेश यही हाल अन्य सीएचसी भी है। हालांकि जखनिया और सैदपुर में एक्स-रे और अन्य जांच की मशीन संचालित हो रही हैं। इस संबंध में सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि बरूईन और मुहम्मदाबाद की एक्स-रे मशीन कंडोम हो चुकी है। इसके जग दूसरा मशीन लगाने के लिए पत्र शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed