फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Some people sitting in the government are engaged in weakening the country

देश को कमजोर करने में लगे हैं सरकार में बैठे कुछ लोग

Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Some people sitting in the government are engaged in weakening the country
कामरेड इकबाल अहमद की दूसरी पूण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते भाकपा के राष्ट्रीय सचि? - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि देश खराब दौर से गुजर रहा है। सरकार में बैठे कुछ लोग देश को कमजोर करने में लगे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने के लिए नौजवानों को आगे आना पड़ेगा। यह बातें उन्होंने सोमवार को महाराणा प्रताप सभागार में कम्युनिस्ट नेता इकबाल अहमद की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने ऐसे गृह राज्यमंत्री को अभी तक बर्खास्त नहीं किया। यह काफी चिंता का विषय है। दस माह से अधिक हो गए किसानों के आंदोलन को चलते हुए। इसके बाद भी सरकार किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज को चलाने के लिए इकबाल अहमद बनना पड़ेगा जिन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर केवल समाज बनाने में अपना पूरा जीवन बिता दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से देश की तस्वीर आम जनता के सामने पेश कर रहे हैं असल में वैसी है नहीं। आज रेल, सेल, भेल, तेल जैसे प्रमुख सार्वजनिक संस्थानों को कौड़ी के दाम बेचने का काम किया जा रहा है। गांव में लोगों को स्वच्छ पीने के लिए पानी नहीं है। सीमा पर चीन का अतिक्रमण पूरी तरह से बरकरार है। फिर भी प्रधानमंत्री अमृत महोत्सव के बहाने जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, जनार्दन राम, ब्लाक प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता, राजदेव यादव, श्याम नारायण सिंह, सुरेंद्र राम, रामायण यादव, उदयशंकर यादव, शिवकुमार यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव एवं संचालन जिला महामंत्री अशोक मिश्रा ने किया। अंत में इरशाद अहमद, इरफान अहमद, मंजूर अहमद, इमरान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed