फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soldier Shashank Singh's ninth martyrdom day today

Ghazipur News: सैनिक शशांक सिंह का नौवां बलिदान दिवस आज

Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Soldier Shashank Singh's ninth martyrdom day today
कासिमाबाद। अमर शहीद शशांक सिंह के बलिदान हुए नौ वर्ष हो गए हैं। उनका नौवां बलिदान दिवस क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव में 22 नवंबर को मनाया जाएगा। यह जानकारी उनके पिता अरुण सिंह की ओर से दी गई। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचेंगे। शशांक सिंह कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव के मूल निवासी थे। 22 नवंबर वर्ष 2016 को जम्मू कश्मीर के माच्छिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की बैट टीम के छिप कर किए गए क्रूरतम एवं कायराना हमले में शशांक अपने दो साथियों के साथ बलिदान हो गए थे। इनमें जिले के बद्धूपुर निवासी मनोज कुशवाहा एवं राजस्थान के प्रभु सिंह भी बलिदान हुए थे। यह तीनों जांबाज सैनिक 19 राजपूत रेजीमेंट में राइफल मैन के पद पर तैनात थे। तीनों सैनिकों के साथ पाकिस्तानी सेना बहुत ही कायराना हमला करते हुए सैनिकों के शव के साथ खिलवाड़ करते हुए अंग-भंग कर दिया था। तीन भाइयों में शशांक के सबसे बड़े भाई हिमांशु सिंह सेना से सेवानिवृत हैं तो दूसरा भाई सुधांशु सिंह बेरोजगारी की हालत में घर पर हैं। अपने लाडले पुत्र को याद करके पिता अरुण कुमार सिंह एवं माता कमलावती देवी की आंखें आज भी भर आती हैं।
विज्ञापन

वादे नहीं हुए पूरे, ठगा हुआ महसूस कर रहा परिवार-कासिमाबाद। बलिदानी शशांक सिंह के परिजन राजनेताओं द्वारा की किए गए घोषणाओं के अब तक पूरा नहीं होने से काफी ठगा महसूस कर रहे हैं। पिता अरुण कुमार सिंह के अनुसार तत्कालीन महिला कल्याण राज्य मंत्री शादाब फातिमा ने नसीरुद्दीनपुर गांव का नाम शहीद के नाम पर शशांकपुरम करने का भरोसा दिलाया था। इसी प्रकार शहीद की याद में उन्होंने कासिमाबाद से नसीरुद्दीनपुर जाने वाले मार्ग पर मुख्य गेट निर्माण का वादा किया था। आरोप है कि गेट बना दिया गया परंतु भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। कासिमाबाद चौक पर शहीद शशांक सिंह की प्रतिमा लगाने के साथ कासिमाबाद-कठवामोड़ मार्ग का नामकरण शहीद शशांक सिंह के नाम पर करना था। इस कार्य को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए पत्र जिला प्रशासन को आदेश दिया था। तत्कालीन केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने केंद्र सरकार के सहयोग से गैस एजेंसी देने के साथ शहीद के छोटे भाई सुधांशु को केंद्र सरकार की मदद से नौकरी दिलवाने का वादा किया था। जो अब तक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed