फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   solar tubewell

पहले सोलर ट्यूबवेल पंप का लोकार्पण

Sat, 15 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
solar tubewell
जखनिया के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में सांसद निधि द्वारा सोलर ड्युल ट्यूबवेल पंप का शुभारंभ करते मह? - फोटो : GHAZIPUR
जखनिया। अच्छा कार्य अच्छे स्थान से शुरू किया जाता है। जिले में पांच ऐसे स्थल चयनित किए गए हैं जहां सांसद निधि से सोलर ड्यूल ट्यूबवेल पंप की स्थापना होनी थी। उसमें पहला स्थान सिद्धपीठ हथियाराम से विकास कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। मेरी योजना निधि से चयन में पेयजल प्रकाश की सुविधा हुई है। आज के दिन का क्षण ऐसा है कि सिद्धपीठ हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर महंत भवानीनंदन यति महाराज के साथ गुजरा। यहां आने का एक बहाना सौर ऊर्जा का था, लेकिन सच्चाई सिद्धपीठ की बुढ़िया मां के दर्शन का है। यह बातें गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अफजाल अंसारी ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर शुक्रवार को अपनी सांसद निधि से बनवाए गए प्रथम सोलर ट्यूबवेल पंप का लोकार्पण एवं सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

इस कार्ययोजना का शुभारंभ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत भवानीनंदन यति एवं सांसद अफजाल अंसारी ने किया। उन्होंने सिद्धपीठ में सोलर लाइट आटोमैटिक सोलर ट्यूब पंप दिया। सांसद ने कहा कि सिद्धपीठ को पर्यटन स्थल घोषित करवाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। इसकी स्वीकृति जल्द कराकर विकास कार्य शुरू करवाने की बात कही। इसके अलावा सिद्धपीठ के तालाब के सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव किया है। सांसद श्री अंसारी ने कहा कि जीवन में तमाम प्रकार के मौके आते हैं। सत्य को छिपाया नहीं जा सकता। सार्वजनिक जीवन में गरीब की मदद एवं सहायता होनी चाहिए। यहां आने पर मेरे अंदर एक शक्ति की बैटरी चार्ज हो गई। यहां से सफलता के लिए बहुत कुछ मिला। मुझे बुढ़िया मां का दर्शन करने का मौका मिला मैं धन्य हुआ। गाजीपुर की धरती में प्राचीन काल से यहां का एक इतिहास है। कहा कि संतों के सानिध्य में रहने से सब कुछ संभव है। मुझे आज भी सिद्धपीठों में आस्था रहती है। धर्मगुरु के प्रति आस्था होनी चाहिए, यही मानवता है। इस मौके पर गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के बटुकों ने मंगलाचरण का मंत्र पढ़कर उनका स्वागत किया। महामंडलेश्वर महंत भवानीनंदन यति महाराज ने सांसद को अंगवस्त्रम देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुड्डू, सपा के विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, मुन्नी यादव, छोटू यादव, सतीश यादव, रामजी मौर्य, भांवरकोल के पूर्व ब्लाक प्रमुख शारदानंद राय उर्फ लुटुर राय, रामनाथ ठाकुर, रणजीत पांडेय, श्रीराम राय, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, राजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आए हुए लोगों को महामंडलेश्वर महंत भवानीनंदन यति महाराज ने आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed