फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   solar power pack, story

अब गरीबों के घरों में नहीं रहेगा अंधियारा

Wed, 13 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
solar power pack, story
बिजली - फोटो : अमर उजाला
अब गरीबों के घरों में अंधियारा नहीं रहेगा। सरकार उनके घरों को रोशन कर रही   है। जिले के वर्ष 2014-15 में चयनित और पूर्ण हो चुके डा. लोहिया आवासों में सोलर पावर पैक लगाया जाएगा। पावर पैक की सुविधा से गरीबों के घर सिर्फ जगमग ही नहीं होंगे बल्कि उन्हें ठंडी-ठंडी हवा भी मिलेगी। इन लोहिया आवासों में जल्द ही सोलर पावर पैक   लगाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।  
विज्ञापन



सरकार की तरफ से गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। गरीब एवं आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराने की योजना भी संचालित है। लोहिया आवास योजना के तहत सरकार जहां गरीबों को सिर छिपाने के लिए आशियाना उपलब्ध करा रही है वहीं वह इन घरों को रोशन भी कर रही है। लोहिया गांव के सार्वजनिक स्थानों की तरह ही अब प्रत्येक पूर्ण हो चुके लोहिया आवासों को रोशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) की ओर से लोहिया आवासों में सोलर पावर पैक लगाया जा रहा है। 26 हजार 200 की लागत के इस पावर पैक में बैट्री, पैनल, चार्ज कंट्रोलर, तीन एलईडी लाइट ( कुल 11 वाट) तथा 25 वाट का सीलिंग पंखा शामिल है। इस सुविधा से एलईडी लाइट के साथ ही पंखा भी चलाया जा सकेगा। बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के विभिन्न विकासखंडों के चयनित गांवों में 3334 सोलर पावर पैक लगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed