फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   solar lighat

अब सोलर लाइट से जलगमगाएगा राजमार्ग

Thu, 11 Jul 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
solar lighat
जंगीपुर। नगर पंचायत जंगीपुर में अब रात को अंधेरा नहीं दिखाई देगा। बिजली रहे या नहीं रहे, गाजीपुर- गोरखपुर राजमार्ग और राम जानकी पोखरा जगमगाता रहेगा। इसके लिए नगर के रामजानकी पोखरे के पास अब सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत 78 लाख रुपये की स्वीकृती मिल गई है और जल्द ही काम भी शुरू होने की उम्मींद है।
विज्ञापन

जंगीपुर नगर में विकास के कई कार्य चल रहे है। गलियों में नालियों को निर्माण जहां जोर शोर से कराया गया वहीं अब उसे हमेशा प्रकाशित रखने की योजना बनाई गई है। इसके लिए राम जानकी पोखरे के पास सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट से पैदा होने वाली बिजली से नगर से गुजर रहे राजमार्ग के साथ ही कुछ हिस्सों को जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

गाजीपुर से गोरखपुर राजमार्ग पर मंडी समिति से लेकर यादव मोड़ तक करीब 200 खंभें लगा कर उन पर सोलर से चलित एलइडी लाइट लगाई जाएगी। इससे इस मार्ग पर गुजरने वाले राहगीरों तथा वाहन स्वामियों को सुविधा होगी। इसी प्रकार रामजानकी पोखरे पर भी 68 पोल लगा कर उस पर भी एलइडी लाइट लगाया जाएगा। इससे जहां पोखरे के सुंदरीकरण को बल मिलेगा वहीं प्रकाश के चलते नजारा भी खूबसूरत होगा। नगर पंचायत की चेयरमैन विजय लक्ष्मी ने बताया कि धन की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही प्लांट लगाने का काम शुरु होगा। नगर के वार्डो को भी सोलर लाइट से प्रकाशित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed