फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Social workers were honored with the State Ratna Award

सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रदेश रत्न सम्मान से नवाजा

Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Social workers were honored with the State Ratna Award
लखनऊ के एक होटल में आयोजित समारोह में समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे एवं सामाजिक कार्यकर्ता शोभनाथ यादव को उत्तर प्रदेश महावीर सेना की ओर से प्रदेश रत्न सम्मान से नवाजा गया। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक, पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्यकुमार शुक्ला, एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश एवं सांसद अशोक बाजपेयी ने दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र, पगड़ी और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान महावीर सेना के संरक्षक पूर्व डीजीपी डॉ. शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकार के रूप में ब्रजभूषण दुबे ने जनसमस्याएं उठाई बल्कि समाधान के लिए तत्परता दिखाई जो प्रशंसनीय है। सांसद अशोक बाजपेयी एवं अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने कहा कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए। शोभनाथ यादव भी मानवाधिकार, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे हैं। दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंभनाथ जायसवाल, सनाउल्लाह शन्ने, गुल्लू सिंह यादव, दिव्यांशु पांडेय, हनुमान बिंद, वंशराज यादव, हसन अब्दुल्लाह, मनोज तिवारी, मोहम्मद साद शेख ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed