फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   So far 80 percent of paddy has been procured in the district

जिले में 27966 किसानों से हुई 186062 मीट्रिक टन धान की खरीद

Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
So far 80 percent of paddy has been procured in the district
राजकीय धान क्रय केन्द्र सुहवल पर धान की तौल कराता किसान।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिले में दो लाख 31 हजार 200 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित है लेकिन अबतक अस्सी फीसदी यानी एक लाख 86 हजार मीट्रिक टन से कुछ अधिक धान की खरीद हो चुकी है। यह खरीद 27 हजार नौ सौ से अधिक किसानों से हुई है। इसमें 19287 किसानों को भुगतान किया जा चुका है जबकि शेष के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। अभी एक माह तक धान की खरीद होगी। ऐसे में लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 131 क्रय केंद्र खुले हैं। धान का समर्थन मूल्य सामान्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए 1960 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। खरीद के लिए पहली नवंबर से 28 फरवरी तक की अवधि निर्धारित की गई है। कुछ क्षेत्रों में कटाई विलंब से होने के कारण खरीद की गति बीते माह धीमी चल रही थी। इसके बाद खरीद जोर पकड़ने लगी और इधर इसमें और तेजी आई है। करीब तीन महीने बीतने के बाद जिले में 27 जनवरी तक 186062 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। यह कुल लक्ष्य का करीब अस्सी प्रतिशत है। यह 27966 किसानों से की गई है। इसमें 19287 किसानों को 253 करोड़ 85 लाख का भुगतान भी कर दिया गया है जबकि शेष के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

फिलहाल 86 क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीद हो रही है। निर्धारित अवधि समाप्त होने में अभी करीब एक महीने का समय शेष है। ऐसे में शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लेने की विभाग को पूरी उम्मीद है। खरीद के बाद धान का उठान कर संबद्ध मिलों को एक लाख 36 हजार एमटी धान भेजा चुका है। यह कुल खरीद का 73 फीसदी है। मालूम हो कि पिछले वर्ष दो लाख एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उस समय विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस दौरान दो लाख 20 हजार एमटी से अधिक की खरीद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइस मिलों की ओर से साठ हजार मीट्रिक टन चावल एफसीआई डिपो को भेजा चुका है। जिले में एफसीआई के पास भंडारण की क्षमता कम होने के कारण यहां की मिलों को वाराणसी एवं आजमगढ़ स्थित डिपो से संबद्ध कर चावल भेजा जा रहा है। -रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

0
अब तक 44955 किसानों ने कराया पंजीकरण
गाजीपुर। धान बेचने के लिए जिले में अब तक 44 हजार 955 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें जमानिया तहसील क्षेत्र के सबसे ज्यादा एवं सैदपुर के सबसे कम किसान हैं। सदर में 5598, जखनिया तहसील के 5478, सैदपुर 4067, मुहम्मदाबाद 7331, जमानिया 9891, कासिमाबाद 5200 तथा सेवराई तहसील क्षेत्र के 7390 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed