फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   So far 300 animals have been vaccinated in ten villages

दस गांव में अब तक 300 पशुओं को टीका लगा

Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
So far 300 animals have been vaccinated in ten villages
गाय-भैंस को गला घोंटू बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 84 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। इसके लिए पांच हजार टीका जमानिया पशु चिकित्सालय को मिला है। पहली जुलाई से टीकाकरण हो रहा है। 10 गांवों में अब तक 300 पशुओं को टीका लगाया गया है। गंगा किनारे गांवों में पांच हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य है। हर वर्ष पशुओं की जान गलाघोंटू बीमारी से चली जाती है, इससे बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। पशुओं को एक बार टीका लगाने के बाद वह वर्ष भर बीमारी से सुरक्षित रहती हैं। पशुपालन विभाग की ओर से निशुल्क अभियान चलाया गया है। यह अभियान 30 जुलाई तक 84 ग्राम पंचायतों में चलेगा। इसके लिए पशु मित्र एवं वैक्सीनेटर एवं सहायक वैक्सीनेटर को लगाया गया है। पशु चिकित्साधिकारी डा. संतोष ने बताया कि पशुओं में गलाघोंटू एक गंभीर रोग है, यह रोग भैंस में अधिक पाया जाता है। इस रोग से पशुओं की श्वांस नली में इंफेक्शन हो जाता है जो जानलेवा साबित होता है। इस रोग से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed