फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   So far 18 children have been found corona infected

जिले में अब तक 18 बच्चे मिले कोरोन संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
So far 18 children have been found corona infected
जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। बीते चार जनवरी से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मात्र नौ दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या 352 हो गई है। इनमें 18 बच्चे हैं। महिलाओं की अपेक्षा पुुरुष अधिक संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमित पुरुष हुए थे। दोनों लहर में महिलाओं मरीजों की संख्या कम थी। वहीं तीसरी लहर में बच्चों को अधिक संक्रमित होने का अनुमान लगाया जा रहा था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग दूसरी लहर समाप्त होने के बाद उपचार की बेहतर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी, जिससे किसी भी विकट परिस्थितियों में निपटा जा सके। जिला और महिला अस्पताल में जहां पीकू वार्ड स्थापित कराया गया। वहीं सीएचसी पर बेडों को भी सुरक्षित किया गया। इसके साथ ही बाल रोग विशेषज्ञों के अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने का कार्य शुरू किया था। यही नहीं समय-समय पर तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर पूूर्वाभ्यास भी किया गया। इधर बीते चार जनवरी से तीसरी लहर ने जनपद में दस्तक दी और 15 संक्रमित मरीज मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद संक्रमण ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की मात्र नौ दिनों में संक्रमितों की संख्या 350 के पार हो गई। इसमें एक वर्ष से 15 वर्ष तक के 18 बच्चे संक्रमित मिले हैं। जबकि महिलाओं के आंकड़ों को देखा जाए तो 60 हैं। ऐसे में पुरुषों की संख्या 274 के आस-पास है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उपचार के साथ संक्रमितों के स्वास्थ्य पर टीम के जरिए नजर रखे हुए हैं, जिससे किसी की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल बेहतर इलाज दी जा सके।
विज्ञापन

कोट
अबतक 18 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इनके स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही है। उनकी मानीटरिंग की जा रही है।-डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed