फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Smartphones distributed to 60 Anganwadi workers at the hands of Cooperation Minister

सहकारिता मंत्री के हाथों 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Smartphones distributed to 60 Anganwadi workers at the hands of Cooperation Minister
प्रदेश सरकार अब सभी सरकारी विभागों और उनके कर्मचारियों को इंटरनेट व कंप्यूटर के साथ एंड्राइड मोबाइल से जोड़कर हाईटेक कर रही है। इसी कड़ी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी एंड्राइड मोबाइल देकर उन्हें हाईटेक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवरा को करंडा परियोजना से जुड़ी 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सहकारिता राज्यमंत्री डा. संगीता बलवंत ने स्मार्टफोन वितरण किया। इस मौके पर सहकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि अब योगी सरकार हर किसी को स्मार्टफोन से जोड़कर उनका और उनके विभाग का विकास कराना चाह रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ियों का मानदेय को लेकर बहुत दिनों से मांग चल रही थी उसको भी शासन ने पिछले दिनों पूरा करते हुए इनका मानदेय बढ़ा दिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि विभाग के द्वारा स्मार्टफोन जनपद के सभी आंगनबाड़ियों में वितरित करने के लिए विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

करंडा परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ियों को सहकारिता राज्यमंत्री के हाथों स्मार्टफोन पाने के बाद उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ियों के द्वारा फील्ड विजिट के दौरान किए गए कार्यों को अपने स्मार्टफोन के सहारे डाटा अपलोड करना होगा। जो कुछ ही समय में विभागीय अधिकारियों के पास पहुंचेगा। जिससे रिकॉर्ड रखने व कार्य करने में सहूलियत होगी और विभागीय कार्यो में पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed