{"_id":"597786244f1c1b9c5b8b4619","slug":"sleeping-teen-gets-crushed-with-a-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहा किशोर कार से कुचला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहा किशोर कार से कुचला, गई जान
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बाजार के चोचकपुर रोड स्थित डाकघर के पास सोमवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किशोर को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आवाज सुनकर जब तक परिजन और आसपास के लोग पहुंचेे तब तक चालक और उसमें सवार लोग घटनास्थल पर कार छोड़कर फरार हो गए।
परिजन घायल किशोर को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस हृदय विदारक घटना को लेकर शोक में मंगलवार को व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद रखीं।
स्थानीय बाजार स्थित चोचकपुर रोड पर विनोद चौरसिया का मकान है। मकान के पास ही गुमती रखकर पान बेचने का काम करते हैं। देर शाम विनोद चौरसिया का पुत्र सूरज चौरसिया उर्फ गोलू (17) खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई डालकर सोने चला गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य मकान के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन
देर रात चोचकपुर की तरफ से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर घर के बाहर रखे ठेले को टक्कर मारती हुई चारपाई पर चढ़ गई और पान की गुमती से जा भिड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन जब तक मौके पर पहुंचते कि चालक और सवार लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से परिजन गंभीर रुप से घायल किशोर को इलाज के लिए पीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार और किशोर के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक को जेल भेजा जाएगा।