फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Skill assessment of 34,000 children from 1,428 schools

Ghazipur News: 1428 स्कूलों के 34 हजार बच्चों का निपुण आकलन

Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Skill assessment of 34,000 children from 1,428 schools
गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 1848 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता जांचने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

262 डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से 27 जनवरी से शुरू अभियान में बुधवार तक 1428 विद्यालयों के 34 हजार बच्चों का निपुण आकलन हो चुका है। आकलन 7 फरवरी तक चलेगा। निपुण आकलन का उद्देश्य बच्चों के सीखने की स्थिति को समझकर शिक्षण प्रक्रिया में सुधार करना है। अगर प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों की कमजोरियों को दूर कर लिया जाए तो आगे की कक्षाओं में पढ़ाई मजबूत हो सकेगी। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षु विद्यालयों में जाकर बच्चों का आकलन कर आंकड़ों को ऑनलाइन एप पर अपलोड कर रहे हैं। अभियान के नोडल डायट प्रवक्ता डॉ. सर्वेश कुमार राय ने बताया कि जिन विद्यालयों में 80 प्रतिशत या उससे अधिक विद्यार्थी निपुण स्तर प्राप्त करेंगे उन्हें निपुण विद्यालय घोषित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा और शिक्षकों, विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा। विभाग की तरफ से आकलन को सफल, निष्पक्ष और समयबद्ध संपन्न कराने के लिए विद्यालयों और डीएलएड प्रशिक्षुओं को निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed