फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six, including three doctors' pay cut

तीन डाॅक्टरों सहित छह का वेतन काटा

Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने मातृत्व सप्ताह अभियान में ड्यूटी पर अनुपस्थित मिलने पर तीन चिकित्सकों सहित छह स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराने के साथ उनकी विशेष देख-भाल करने के लिए शासन की ओर से पूरे प्रदेश में 14 अक्तूबर से मातृत्व सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन



इस क्रम में अभियान के तहत रविवार को अनुपस्थित पाए गए भदौरा सीएचसी के प्रभारी डॉ. एनपी चौधरी तथा सोमवार को अनुपस्थित रहने पर दिलदारनगर के पीएचसी पर तैनात  डॉ. काजमी और देवल स्थित न्यू पीएचसी पर तैनात डॉ. शैलेश का एक दिन वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि बीते 14 अक्टूबर को मनिहारी ब्लाक के पहेतिया गांव स्थित पीएचसी पर चल रहे अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ अरविंद पांडेय ने अनुपस्थित फार्मासिस्ट विजय कुमार श्रीवास्तव का तीन दिन का वेतन, डॉ. उमा शबीहा और नॉन मेडिकल असिस्टेंट उमेशचंद्र गुप्ता का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभियान के तहत तीन दिनों के अंदर 10 हजार 291 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed