{"_id":"61f42dba6b03a74bc5747606","slug":"six-in-custody-in-juvenile-murder-case-ghazipur-news-vns6358088175","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हरपुर स्थित नहर पटरी पर धारदार हथियार से किशोर की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार की देर शाम मृतक के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं देर रात दबिश देकर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इधर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से दूसरे दिन भी गांव में मातम पसरा रहा।
हरपुर निवासी संजीत यादव (17) पुत्र दरोगा यादव अपने घर से कुछ दूर पश्चिम तरफ स्थित डेरा से बीते 27 जनवरी की देर शाम वापस घर आ रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से किशोर का गला काट कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए थे। उस रास्ते से जा रहे कुछ लोगों की नजर जब खून से लथपथ युवक पर पड़ी तो घटना की जानकारी ग्रामीणों सहित कोतवाली पुलिस को दी। हत्या की सूचना पाकर पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गए। वहीं मौके से मिले मृतक के मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। देर शाम पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर कोतवाल संपूर्णानंद राय का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने का निर्देश दिया था। वहीं हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। संजीत की हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच हुआ है। मां फूलमती देवी, पिता, भाई और बहन के बिलखने से मातम छाया रहा। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा।