फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six days later took charge of the broken bridge

छह दिन बाद ली पुल के टूटे ज्वाइंटर की सुध

Mon, 05 Jan 2015 11:38 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six days later took charge of the broken bridge

वीर अब्दुल हमीद सेतु के ज्वाइंटर में पड़ी दरार की मरम्मत को लेकर

विज्ञापन
संबंधित विभाग की निंद्रा आखिरकार छठवें दिन टूट ही गई। अमर उजाला की खबर पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने पुल की मरम्मत के लिए पहल की। सोमवार से इलाहाबाद के तकनीकी कर्मचारियों ने पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

 
अस्सी के दशक में करोड़ों की लागत से बने इस पुल के ज्वाइंटर संख्या-14 के पश्चिम तरफ करीब सप्ताह भर पहले बीस सेंटीमीटर की दरार पड़ गई थी। पांच फीट के दायरे में पड़ी इस दरार की खबर के अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। आखिकरकार विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की छठवें दिन नींद खुली।

 इलाहाबाद से आए तकनीकी कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह से दरार की मरम्मत शुरू कर दी। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के अवर अभियंता ईश्वरचंद सिंह की देखरेख में आधा दर्जन कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। ज्वाइंटर के टूटे एंगिल की वेल्डिंग कर स्लैब को एपाक्सी केमिकल और कंकरीट से भरा गया।

 अवर अभियंता ने बताया कि ज्वांइटर की मरम्मत का काम एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी रोलर बेयरिंग को बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाती है तो जर्जर रोलर बेयरिंग बदल दिए जाएंगे।


 एक तरफ हमीद सेतु पर जहां ज्वाइंटर की मरम्मत का कार्य चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ पुल पर छोटे-बड़े सहित ओवरलोड वाहन बेखौफ फर्राटा भरते रहे। अवर अभियंता ईश्वरचंद सिंह ने बताया कि मरम्मत के संबंध में प्रशासन को जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद आवागमन जारी रहा। वाहनों के तेज रफ्तार गुजरने से कर्मचारियों में मरम्मत में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed