फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six animals being taken by boat recovered, three smugglers arrested

नाव से ले जाए जा रहे छह पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six animals being taken by boat recovered, three smugglers arrested
भांवरकोल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव स्थित गंगा नदी में शनिवार की भोर में नाव से तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे छह पशुओं सहित एक तमंचा और दो कारतूस के साथ तीन पशु तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में एसआई विकास सिंह और पुलिस टीम भोर में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौसपुर के तरफ से कुछ पशु तस्कर डीजल नाव से पशु लेकर वीरपुर की तरफ होते हुए बिहार जाने वाले हैं। थानाध्यक्ष नाव से गंगा नदी में वीरपुर के सामने तस्करों का आने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच भोर में करीब तीन बजे पशुओं से लदी एक नाव आती दिखी। पुलिस ने रोका तो नाव संचालक पुलिस को देखते ही पानी में कूद कर भाग गया। जबकि नाव में छह मवेशी और तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए तस्करों में वीरपुर गांव निवासी दीनानाथ चौधरी, साहेब चौधरी एवं धर्मेंद्र गुप्ता हैं। तस्कर दीनानाथ चौधरी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि नाव संचालक पप्पू चौधरी मौके से फरार हो गया। मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार तस्करों का चालान कर दिया गया। जबकि नाव संचालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed