फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sit-in protest by party workers in support of SP supremo Akhilesh Yadav.

Ghazipur News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के समर्थन में कार्यकर्ताओं का धरना

Wed, 22 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest by party workers in support of SP supremo Akhilesh Yadav.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ दिल्ली में हुई हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को देर शाम सपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

बारिश के बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जल्द छोड़े जाने की मांग उठाई। धरने पर बैठे सपाइयों ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता काफी देर तक जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। धरने में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, डॉ. समीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष विभा पाल, दिनेश यादव, चंद्रिका यादव, रामदरश यादव, तहसीन अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed