फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sister-in-law was injured by attacking with a knife, serious

चाकू से हमला कर साली को किया घायल, गंभीर

Tue, 04 Jan 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law was injured by attacking with a knife, serious
मरदह गांव में मंगलवार की शाम तीन बजे घर में घुसकर जीजा ने चाकू से हमला कर साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। इससे पहले आरोपी बाइक से फरार हो गया। घायल युवती को पीएचसी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल मऊ रेफर दिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने युवती को वाराणसी रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मरदह निवासी अंतिमा सैनी (20) मंगलवार की शाम तीन बजे अपने घर पर थी। उसकी मां नरवर गांव स्थित दूसरे मकान पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने गई थी। इसी दौरान उसकी सगी बहन का जेठ पवन सैनी घर पहुंचा और किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते उसने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती उसके चंगुल से छूटकर दरवाजे से बाहर आई और शोर मचाने लगी। इधर आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने युवती को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भेज दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और छानबीन में जुट गई। घायल युवती की मां बसंती देवी ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि बसंती देवी की तहरीर पर पवन सैनी निवासी महाराजगंज आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed