{"_id":"6929ea9afc0ea72cce031326","slug":"sir-process-to-remove-fake-voters-from-the-list-ravindra-jaiswal-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-142953-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर फर्जी वोटरों को सूची से बाहर करने की प्रक्रिया : रविंद्र जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर फर्जी वोटरों को सूची से बाहर करने की प्रक्रिया : रविंद्र जायसवाल
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार में फरियादियों की समस्या सुनते जिला के प्रभारी मंत्री रवि
गाजीपुर। एसआईआर का काम चुनाव आयोग का है और फर्जी वोटरों को सूची से बाहर करने की प्रक्रिया है। विपक्ष वालों के पास कोई एजेंडा नहीं है, सिर्फ जाति और समुदाय में जहर पैदा करते हैं। कहा कि विपक्ष को चाहिए कि वो विकास की बात करें न कि समुदायवाद/जातिवाद की जुमलेबाजी। ये बातें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप और न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग और जनपद के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कही। वे भ्रमण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद पहुंचे थे।
उन्होंने जनपदवासियों से एसआईआर के दौरान शत-प्रतिशत अपने-अपने नाम बीएलओ के माध्यम से वोटर लिस्ट में जुड़वाने की अपील की। किसी वैद्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने से छूट न जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंटवार्ता, पार्टी संगठन के साथ समन्वय बैठक के बाद जिले में लॉआर्डर एवं विकास को गति देने से उद्देश्य से अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। जनपद प्रभारी मंत्री जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनने के साथ निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं और परियोजनाओं को धरातल पर उतारते हुए उसे मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से निर्धारित समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की लाभपरक योजनाओं वंचित न रहे अधिकारी विशेष ध्यान दें। इस दौरान सैदपुर में एक निजी पेट्रोल पंप का उद्घाटन भी उन्होंने किया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, डीएम अविनाश कुमार, एसपी डा. ईरज राजा, एडीएम दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधिक्षक (शहर) एवं अन्य अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
किराये पर मकान, दुकान लेना होगा आसान, 500 रुपये के स्टांपपर होगा किरायेदारी एग्रीमेंट
स्टांप एवं पंजीयन शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि स्टांप विभाग ने प्रदेश में बड़ा काम किया गया है, अब किराये पर मकान, दुकान लेना देना आसान हो गया। अब दुकान या अन्य स्थानों पर किरायेदारी एग्रीमेंट केवल 500 रुपये के स्टांप पर हो सकेगा। कहा कि स्टांप विभाग ने प्रदेश में बड़ा काम किया गया है, अब किराये पर मकान, दुकान लेना देना आसान हो गया। अब दुकान या अन्य स्थानों पर किरायेदारी एग्रीमेंट केवल 500 रुपये के स्टांप पर हो सकेगा। कहा कि पहले लीगल वैल्यू एग्रीमेंट के लिए 5 प्रतिशत तक स्टाम्प ड्यूटी लगती थी, जिसमें दो प्रतिशत स्टाम्प शुल्क, दो प्रतिशत विकास शुल्क व एक प्रतिशत निबंधन शुल्क लगता था।