फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SIR: 99.97% voter forms submitted online

एसआईआर : 99.97 प्रतिशत वोटर के फाॅर्म हुए ऑनलाइन

Fri, 12 Dec 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
SIR: 99.97% voter forms submitted online
गाजीपुर। जिले में चल रहे एसआईआर सर्वे कार्य में 99.97 फीसदी मतदाताओं का गणना प्रपत्र ऑनलाइन कर दिया गया है। सर्वे में 74414 से अधिक मतदाता मृत मिले हैं। वहीं, 99963 मतदाता अनुपस्थित मिले हैं। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से सर्वे की अविधि अब 26 दिसंबर तक बढ़ा दी गई, लेकिन इससे पूर्व ही जिला प्रशासन सर्वे का कार्य करीब-करीब पूरा कर चुका है। अब सर्वे के दौरान प्रपत्र नहीं मिलने वाले मतदाताओं का पुन: सत्यापन का कार्य शुरू कराया गया है। इस प्रक्रिया में चिह्नित किए गए वोटरों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में चार नवंबर से एसआईआर कार्य चल रहा है। कुल 2959 बीएलओ और 304 सुपरवाइजर की ड्यूटी एसआईआर सर्वे कार्य में लगाई गई है। मतदाता सूची में पंजीकृत कुल 29,51,470 वोटरों के घरों पर गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। इनमें 99.97 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्र को ऑनलाइन कर दिया गया है। एसआईआर सर्वे में कुल 74414 यानि 2.52 फीसदी मतदाताओं का निधन हो चुका है। वहीं, 99963 यानी 3.38 प्रतिशत मतदाता अनुपस्थित मिले है, जबकि 288000 यानी 9.75 फीसदी मतदाताओं का सर्वे के दौरान साक्ष्य नहीं मिला है। अब बीएलओ के माध्यम से इनका पुन: सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed