फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sign boards, posters and banners removed with JCB

Ghazipur News: जेसीबी से हटवाए साइन बोर्ड, पोस्टर और बैनर

Sat, 14 Feb 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sign boards, posters and banners removed with JCB
बिरनो। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान पंचायत चुनाव को देखते हुए लगाए गए साइन बोर्ड, पोस्टर और बैनरों को जेसीबी से हटवाया गया।
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे खंभों पर लगी प्रचार सामग्री को भी हटाया गया। टीम ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण या अवैध बोर्ड लगाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बंतरा, गन्नापुर, पिरथीपुर, भड़सर, सियारामपुर, नसरतपुर, बरही और मरदह सहित विभिन्न चट्टी-चौराहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कर्मचारियों ने ग्रामीणों और दुकानदारों को बताया कि सड़क किनारे गोबर, अंगीठी, पुआल तथा अन्य सामान रखकर अतिक्रमण न करें, इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ती है और यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के राकेश वर्मा ने बताया कि यह अभियान यातायात को सुरक्षित और सुचारु रखने के लिए चलाया गया है। जनप्रतिनिधियों और दुकानदारों से सहयोग की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed