फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Siddharth Rai will receive Vivekananda Youth Award district feels proud, wave of happiness

Ghazipur: सिद्धार्थ राय को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड, जनपद हुआ गौरवांवित, खुशी की लहर

Fri, 11 Oct 2024 01:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 11 Oct 2024 01:53 PM IST
सार

गाजीपुर निवासी युवा सिद्धार्थ राय को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च युवा सम्मान मिलने से पूरे जनपद में उत्साह का माहौल है। सिद्धार्थ को गाजीपुर की जनता समाजसेवी के तौर पर जानती है। युवा होनहार के इस सम्मान से पूरे जनपद का सिर गर्व से उंचा उठा है।

विज्ञापन
Siddharth Rai will receive Vivekananda Youth Award district feels proud, wave of happiness
विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयनित सिद्धार्थ राय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गाजीपुर शहर के ददरी घाट कॉलोनी निवासी और समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने एक बार फिर से जिले का मान बढ़ाया है। उनके नाम का चयन उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रदेश के सर्वोच युवा सम्मान “ विवेकानंद यूथ अवार्ड “ के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार पहली बार गाजीपुर जिले के किसी युवा को प्राप्त होगा। 

विज्ञापन



सिद्धार्थ राय बीबीए, एमबीए ( गोल्ड मेडलिस्ट ) हैं। इनकी शिक्षा मथुरा और रायपुर से हुई है। शिक्षा पूरी होने के बाद 2.5 साल एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी भी किए। लेकिन, मन नहीं लगा तो समाजसेवा में जुट गए। इसके पहले भी उ भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


इस पुरस्कार को भी प्राप्त करने वाले सिद्धार्थ गाजीपुर जिले के पहले व्यक्ति बनेंगे। सिद्धार्थ राय ने समाजसेवा में किए जा रहे अपने उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सैकड़ों पुरस्कार और सम्मान देश के प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस पुरस्कार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे नाम का चयन कर के मेरा नहीं बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। जल्द ही यह पुरस्कार सिद्धार्थ राय को मुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed