फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shri food contains minerals and nutrients: Sarita

श्री अन्न में रहता खनिज व पोषक तत्व : सरिता

Tue, 09 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shri food contains minerals and nutrients: Sarita
शहर के गोराबाजार से निकलते जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव रोड-शो में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष सरित
गाजीपुर। कृषि विभाग की ओर से सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि श्री अन्न में आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कुपोषण को दूर करता है। इसकी खेती रासायनिक उर्वरकों के बगैर किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में मिलेटस ईयर मनाया जा रहा है। मिलेटस का मुख्य उत्पादक देश भारत है। प्रधानमंत्री का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढ़ाना तथा भोज्य पदार्थाें में शामिल करना है। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। इसमें फाइबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके पूर्व उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रोड शो को रवाना किया। रोड शो कृषि विज्ञान केंद्र पीजी काॅलेज से निकलकर कचहरी, विशेश्वरगंज, रौजा, मिदनापुर, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर, पीजी काॅलेज होते हुए विकास भवन पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed