फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Should one visit the park or simply turn back? The benches are broken, the pathways are covered in sand

Ghazipur News: पार्क में घूमने आएं या लौट जाएं, टूटी बेंच पाथवे पर बालू, पीने के लिए पानी भी नहीं

Thu, 30 Apr 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Should one visit the park or simply turn back? The benches are broken, the pathways are covered in sand
शहर के गोराबाजार स्थित रवींद्र नाथ टैगोर पार्क में टूटा पड़ा झूला। संवाद
गाजीपुर। नगर में पार्क बदहाल पड़े हैं। स्थिति यह है कि पाथवे पर फैला है। इसका कारण अब तक ओपन जिम की सुविधा नहीं मिली है, जबकि इन पार्कों के सुंदरीकरण के लिए अलग-अलग वित्तीय वर्ष में करीब 80 लाख से ज्यादा रुपये खर्च किए गए, बावजूद दौड़ने के लिए बनाए गए फुटपाथ, खेलने के लिए लगे झूलों की व्यवस्था तो दूर, प्यास बुझाने तक के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

शौचालय की स्थिति भी रामभरोसे ही है। विद्युत आपूर्ति न होने व टैंक से लगातार गिरता पानी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। ऐसे में इन पार्कों में प्रतिदिन आने वाले करीब 2000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सहकारी कॉलोनी आमघाट के सुंदरीकरण के लिए 2022 में अमृत योजना के तहत करीब 41.83 लाख रुपये की लागत से कार्य का शिलान्यास किया गया था।
इसके तहत पार्क में टहलने के लिए रंगीन पेवर्स इंटरलॉकिंग, बच्चों के लिए झूले, प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, शौचालय, पार्क के कुएं का फाउंडेशन एवं चहारदीवारी का निर्माण होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चहारदीवारी का निर्माण हुआ, पाथवे बनाए गए और पौधों के बीच लाइटिंग लैंप लगाए गए, लेकिन बच्चों के खेलने के झूले अब तक नहीं लग सके। यही नहीं, स्थापित शौचालय में आज तक विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो सकी है। साथ ही टैंक से पानी लगातार गिरता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed