फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shots fired at the temple priest

मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला

Thu, 22 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 22 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at the temple priest
कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध घाट स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी पर बुधवार की रात धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल पुजारी को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। आशंका है कि चोरी में असफल होने पर चोरों ने हमला किया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के बकौड़ी गांव निवासी राधेश्याम नागा बाबा 12 वर्ष से चक्का बांध घाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर रहकर पुजारी के रूप में पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। बुधवार की रात पूजा-पाठ करने के बाद पुजारी राधेश्याम सो गए। गुरुवार की भोर में जब गांव के कुछ लोग मंदिर पर पूजा-अर्चन करने के लिए पहुंचे तो देखा कि पुजारी खून से लथपथ होकर बेहोश पड़े है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


 लोग पुजारी को स्वास्थ केंद्र पर ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुजारी के सिर के पिछले हिस्से में डंडा और धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एएन सिंह ने मौका मुआयना करते हुए लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। फोरेंसिक जांच टीम ने खून का नमूना लेने के साथ ही फिंगर प्रिंट भी लिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोतवाली एएन सिंह का कहना है कि पुजारी के होश में आने के बाद ही मामले की खुलासा हो सकेगा। हमलावरों ने सिर्फ पुजारी पर हमला ही किया है, मंदिर में मौजूद सामानों को हाथ नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed