फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Short termination and short origination of many trains

Ghazipur News: कई गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन और शार्ट ओरिजिनेशन

Thu, 22 Feb 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Short termination and short origination of many trains
मुहम्मदाबाद। रेलवे प्रशासन की ओर से गाजीपुर घाट-ताड़ीघाट के मध्य नए ब्लाॅक सेक्शन और न्यू गाजीपुर घाट स्टेशन शुरू करने के लिए गाजीपुर सिटी-गाजीपुर घाट युसूफपुर रेल खंड पर प्री-नाॅन इंटरलाॅक, नाॅन इंटरलाॅक कार्य करने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन और शार्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

बलिया से 21, 25, 26, 27, 28 फरवरी और 01, 02 एवं 03 मार्च को चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बलिया से 150 मिनट एवं 04 मार्च को 100 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

छपरा से 02 मार्च को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। बरौनी से 04 मार्च को चलने वाली14523 बरौनी- अंबाला एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। गाजीपुर सिटी से 04 मार्च को चलने वाली 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस गाजीपुर से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। औड़िहार से 05 मार्च को चलने वाली 05136 औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। वहीं जौनपुर से 05 मार्च को चलने वाली 05134 जौनपुर-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 05 मार्च को चलने वाली 05461 गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 05 मार्च को चलने वाली 05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 05 मार्च को चलने वाली 05143 गाजीपुर सिटी-जौनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कुछ गाड़ियों का नियंत्रण भी किया गया है। आनंद विहार टर्मिनस से 02 मार्च को चलने वाली 22428 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस मार्ग में 160 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। दुर्ग से 04 मार्च को चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। बरौनी से 05 मार्च को चलने वाली 15231 बरौनी-गोदिया एक्सप्रेस मार्ग में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed